1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 9 विधायकों को निकाला

असम कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 9 विधायकों को निकाला

गुवाहाटी: कांग्रेस ने आज असम में विद्रोह करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में अपने नौ विधायकों को निष्कासित करने का फैसला किया जिसके लिए एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी किया जाएगा। असम

असम कांग्रेस ने 9...- India TV Hindi
असम कांग्रेस ने 9 विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता

गुवाहाटी: कांग्रेस ने आज असम में विद्रोह करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में अपने नौ विधायकों को निष्कासित करने का फैसला किया जिसके लिए एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी किया जाएगा। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंजन दत्ता ने यहां कहा, राज्य में पार्टी की कार्यसमिति ने कांग्रेस के नौ मौजूदा विधायकों को उनके विद्रोह तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। हम एक सप्ताह के अंदर आदेश जारी करेंगे।

नौ विधायकों में जयंत मल्ला बरआ, पीयूष हजारिका, पल्लब लोचन दास और प्रदान बरआ शामिल हैं जो पहले ही अगस्त महीने से निलंबित हैं। पांच अन्य विधायकों में अबू ताहिर बेपारी, कृपानाथ मल्ला, राजेन बोरठाकुर, बिनंदा कुमार सैकिया और बोलिन चेतिया हैं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक इनका जवाब नहीं दिया। दत्ता ने कहा, पार्टी की अनुशासन समिति ने पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व मंत्री हिमंत बिश्व शर्मा के साथ सभी नौ विधायकों को निष्कासित करने की सिफारिश की थी जिसके बाद कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि शर्मा को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है, लेकिन उन्हें निकालने का औपचारिक आदेश नौ विधायकों के साथ जारी किया जाएगा।

दत्ता ने कहा, हम प्रक्रिया के अनुसार चलेंगे। उन्हें पार्टी से निकालने के बाद हम कांग्रेस विधायक दल को अपने फैसले की सूचना देंगे। फिर विधायक दल उनके भविष्य के बारे में निर्णय करेगा। दिल्ली से वापसी पर गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शर्मा का स्वागत करने पहुंचने के बाद नौ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। शर्मा ने अपनी विधानसभा सीट को छोड़ दिया था और 15 सितंबर को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। राज्य विधानसभा की 126 सीटों में कांग्रेस के पास फिलहाल 77 सीटें हैं जिनमें नौ असंतुष्ट विधायक शामिल हैं।

Latest India News