A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: कोरोना संकट के बावजूद घुसपैठ की कोशिश, पिछले 24 घंटों में 9 आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर: कोरोना संकट के बावजूद घुसपैठ की कोशिश, पिछले 24 घंटों में 9 आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस के संकट के बावजूद सीमा पर आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

<p>Encounter bAetween Army and Terrorists</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Encounter bAetween Army and Terrorists

 जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना का एक बड़ा आपरेशन पिछले 24 घंटे से जारी है। यहां भारतीय सेना ने पिछले एक दिन में 9 आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं इस कार्रवाई में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है, इसके अलावा 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार से जारी आपरेशन में 9 आतंकी ढेर हो चुके हैं। इसमें से 4 आतंकी कल दक्षिण कश्मीर के बटपुरा में मारे गए थे। वहीं आज एलओसी के केरन सेक्टर में 5 आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सेना के मुताबिक केरन सेक्टर से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। 

सेना के अनुसार इस आपरेशन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 2 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में जारी हिमपात और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के चलते घायल जवानों को लाने में मुश्किलें आ रही हैं। सेना के मुताबिक अभी आपरेशन जारी है। 

Latest India News