1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निरूपम ने 'कांग्रेस दर्शन' में नेहरू, सोनिया की आलोचना पर माफी मांगी

निरूपम ने 'कांग्रेस दर्शन' में नेहरू, सोनिया की आलोचना पर माफी मांगी

मुंबई: मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी के प्रकाशन 'कांग्रेस दर्शन' में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना के लिए सोमवार को माफी

Sanjay Nirupam apologize for criticism of Nehru, Soniya- India TV Hindi
Sanjay Nirupam apologize for criticism of Nehru, Soniya

मुंबई: मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी के प्रकाशन 'कांग्रेस दर्शन' में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना के लिए सोमवार को माफी मांगी। निरूपम ने कहा, "कांग्रेस दर्शन के कुछ लेखों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द आपत्तिजनक हैं। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं।"

पत्रकार रह चुके निरूपम इस प्रकाशन के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने इन गलतियों के लिए जिम्मेदार संपादकीय समिति में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा, "हम ध्यान रखेंगे कि इस तरह की गलतियां भविष्य में न दोहराई जाएं।"

यह गलती ऐसे समय में आई है, जबकि संयोगवश कांग्रेस सोमवार को अपना 130वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 को हुई थी।'कांग्रेस दर्शन' के एक लेख में जवाहर लाल नेहरू की कश्मीर नीति और सोनिया गांधी के पिता, उनकी शादी और पिछले कुछ वर्षो की उनकी राजनीतिक रणनीतियों पर भी टिप्पणी की गई है। निरूपम को मार्च में मुंबई कांग्रेस इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

Latest India News