1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIT श्रीनगर के 55 से अधिक बाहरी छात्र अपने गृह नगरों को रवाना

NIT श्रीनगर के 55 से अधिक बाहरी छात्र अपने गृह नगरों को रवाना

NIT श्रीनगर के 55 से अधिक बाहरी छात्र अशांति के बाद अपने गृहनगरों के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच, संस्थान का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक करेगा।

nit srinagar- India TV Hindi
nit srinagar

नई दिल्ली: NIT श्रीनगर के 55 से अधिक बाहरी छात्र अशांति के बाद अपने गृहनगरों के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच, संस्थान का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक करेगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, ‘55 से अधिक छात्र एनआईटी श्रीनगर परिसर को छोड़ चुके हैं। चूंकि और छात्रों ने भी जाने की इच्छा जताई है, इसलिए जाने वाले छात्रों की असल संख्या अधिक हो सकती है। यह निर्णय किया गया है कि उन्हें बाद में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी ।’

उन्होंने बताया कि आज एनआईटी श्रीनगर का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक करेगा जिसमें संस्थान के छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय भी बैठक के लिए एक संयुक्त सचिव स्तर का अधिकारी भेज रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T-20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल्स को लेकर एनआईटी परिसर में कश्मीरी और गैर स्थानीय छात्रों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। कुछ कश्मीरी छात्रों ने वेस्टइंडीज द्वारा भारत की हार का कथित तौर पर जश्न मनाया था। गैर स्थानीय छात्रों ने इसका विरोध किया।

गैर स्थानीय छात्रों का आरोप है कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के जवानों ने उनकी पिटाई की थी। अब वे कॉलेज को कश्मीर घाटी से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

Latest India News