1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: नीति आयोग ने टीका विकसित करने की जरूरतों पर बैठक की

कोरोना वायरस: नीति आयोग ने टीका विकसित करने की जरूरतों पर बैठक की

कोविड-19 का टीका विकसित करने के तहत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की जरूरतों के मद्दनेजर नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बुधवार को सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के़ विजय राघवन के साथ बैठक की।

कोरोना वायरस: नीति आयोग ने टीका विकसित करने की जरूरतों पर बैठक की- India TV Hindi
कोरोना वायरस: नीति आयोग ने टीका विकसित करने की जरूरतों पर बैठक की

नई दिल्ली: कोविड-19 का टीका विकसित करने के तहत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की जरूरतों के मद्दनेजर नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बुधवार को सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के़ विजय राघवन के साथ बैठक की। चीन में दिसंबर में फैले इस वायरस ने दुनियाभर के 155 देशों को चपेट में ले लिया है और करीब दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

नीति आयोग ने एक ट्वीट में कहा कि उसके सदस्य डॉ वीके पॉल ने सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के साथ कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए आरएंडडी की आवश्यकताओं के मद्दनेजर बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कहा गया कि बैठक में जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चार नए मामले प्रकाश में आने के बाद बुधवार तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 151 तक पहुंच गए, जिनमें 126 भारतीय नागरिक हैं और 25 विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, इन 151 लोगों में से 14 ऐसे लोग हैं, जो बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। लेकिन, इनमें 3 लोग ऐसे भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं जहां पर अभी तक 42 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, महाराष्ट्र के 42 मामलों में 39 भारतीय नागरिक हैं और 3 विदेशी नागरिक। महाराष्ट्र के बाद दूसरा नंबर केरल का है जहां पर अबतक कुल 27 मामले सामने आए हैं जिनमें 25 भारतीय और 2 विदेशी नागरिक हैं। 

तीसरे नंबर पर 17 मामलों के साथ हरियाणा है, लेकिन हरियाणा के 17 मामलों में सिर्फ 3 भारतीय हैं और बाकी 14 विदेशी नागरिक। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है जहां पर अबतक 16 मामले सामने आए हैं। इसके बाद 11 मामलों के साथ कर्नाटक और फिर 10 मामलों के साथ दिल्ली है। 

Latest India News