1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वाभिमान रैली: नीतीश बोले स्वाभिमान को ललकारा तो जवाब देंगे

स्वाभिमान रैली: नीतीश बोले स्वाभिमान को ललकारा तो जवाब देंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित महागठबंधन की 'स्वाभिमान रैली' के मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, शरद

स्वाभिमान रैली: लोगों...- India TV Hindi
स्वाभिमान रैली: लोगों का उत्साह देख BJP का हार्ट फेल

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित महागठबंधन की 'स्वाभिमान रैली' के मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, शरद यादव पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, दुनिया की कोई भी ताकत अगर हमारे स्वाभिमान को ललकारेगी तो हम उसका जवाब देंगे।

उन्होंने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज पीएम के मन की बात नहीं थी, जनता के दिल की बात थी। आज ही के दिन देश के पीएम को भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर झुकना पड़ा। रैली को संबोधित करने से पूर्व लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है।

लालू ने एक ट्वीट में कहा, "पटना में पटा हुआ गांधी मैदान एवं लोगों का उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है। दिल्ली से भी बुरी गत होगी भाजपा की। इनका अहंकार चूर कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से जनता आक्रोश में है। बिहारी जनमानस भाजपा को खदेड़ने और पटकने का मन बना चुका है।"

रैली के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। रैली में लोगों का आना लगातार जारी है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत कर रही हैं। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजद, जद(यू), सपा और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाया है।

Latest India News