1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश की जीत से साफ है लोगों को चाहिए सेक्यूलर सरकार: द्रमुक

नीतीश की जीत से साफ है लोगों को चाहिए सेक्यूलर सरकार: द्रमुक

चेन्नई: द्रमुक कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत यह दिखाती है कि लोग उस राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहते

नीतीश की जीत से साफ है...- India TV Hindi
नीतीश की जीत से साफ है लोगों को चाहिए सेक्यूलर सरकार: द्रमुक

चेन्नई: द्रमुक कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत यह दिखाती है कि लोग उस राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहते थे।

स्टालिन ने कल आयोजित होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, बिहार में यह जीत यह दिखाती है कि लोग चाहते थे कि एक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की सरकार बने।

उन्होंने एक अन्य सवाल के उत्तर में यह संकेत दिया कि नीतीश-लालू गठबंधन की शानदार जीत ने विपक्षी पार्टियों को एक नयी उर्जा प्रदान कर दी है।

यह पूछे जाने पर क्या तमिलनाडु में भी ऐसे महागठबंधन की कोई संभावना है, उन्होंने कहा, यदि ऐसा होता है तो आपको जानकारी होगी, ऐसा आपकी जानकारी के बिना नहीं होगा।

Latest India News