1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को कोई मुआवजा नहीं: ओडिशा

आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को कोई मुआवजा नहीं: ओडिशा

ओडिशा की सरकार ने कहा कि वह फसल खराब होने के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के पक्ष में नहीं है।

drought hit farmers- India TV Hindi
drought hit farmers

भुवनेश्वर: ओडिशा की सरकार ने कहा कि वह फसल खराब होने के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के पक्ष में नहीं है।

विपक्षी कांग्रेस के प्रस्ताव पर उद्योग मंत्री देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया, राज्य सरकार आत्महत्या करने वाले किसानोें के परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता देने के पक्ष में नहीं है क्योंकि इसका बहुत बुरा प्रभाव हो सकता है।

मिश्रा कृषि मंत्री प्रदीप कुमार महारथी की ओर एक स्थगन प्रस्ताव चर्चा का जवाब दे रहे थे।

Latest India News