1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभी नहीं मिलेगी ठिठुरन भरी सर्दी से राहत

अभी नहीं मिलेगी ठिठुरन भरी सर्दी से राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके गलन और ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में हैं और हाल-फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। लखनउ स्थित आंचलिक मौसम विग्यान केन्द्र के निदेशक जे. पी.

No relief from chill winter for now- India TV Hindi
No relief from chill winter for now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके गलन और ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में हैं और हाल-फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। लखनउ स्थित आंचलिक मौसम विग्यान केन्द्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने भाषा को बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में खासी गिरावट आयी है। ठिठुरन भरी सर्दी लाने वाली गलन अभी दो-तीन दिन तक बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहाड़ों पर फिलहाल बर्फबारी तो नहीं हो रही है लेकिन पिछले दिनों हुए हिमपात का असर गलन के रूप में बना हुआ है। पछुवा हवा के कारण फिजा बर्फीली हो चली है और चुभने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, कानपुर, मुरादाबाद तथा आगरा मण्डलों में रात के तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, इलाहाबाद तथा झांसी मण्डलों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।

इस अवधि में कानपुर शहर एक बार फिर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था। राजधानी लखनउ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सुबह कोहरा गिरने और गलन भरी सर्दी पड़ने का अनुमान है।

Latest India News