नई दिल्ली: जहां एक तरफ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को बधाई के रहे हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर भारतीय BSF जवानों से ईद की मिठाई लेने से इंकार कर दिया है।
BSF के उप महानिरीक्षक एम एफ फारूकी ने कहा, यह सच है कि इस ईद पर दोनों तरफ से मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ। हालांकि अभी तक ईद पर मिठाईयों को लेने-देने की परंपरा हमेशा कायम रही है। हम सीमा पर शांति चाहते हैं और हर वक्त सहयोग के प्रयासों को बनाए रखते हैं। हम उन्हें हर त्यौहार पर बधाई देने की चाह रखेंगे।
राष्ट्रपति प्रणब मुख्रजी ने अपने संदेश में कहा, कि ईद के इस मौके पर एक दूसरे को क्षमा करें और मतभेद भुला दें।
उन्होंने कहा कि, "ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मैं सभी देशवासयों को विशेषकर मुसलमान भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"
राष्ट्रपति ने कहा, "ईद-उल-फितर का त्योहार सभी धर्मो के लोगों के बीच सौहार्द, भाईचारा व एकजुटता लाए और मिश्रित संस्कृति वाले महान राष्ट्र का वासी होने के हमारे गौरव को पुष्ट करे।
उन्होंने कहा, "यह पावन अवसर हम सबको उदारता और दयाभाव से भर दे। आईये, आज के दिन सबको क्षमा करें और आपसी मतभेद भुला दें।"
Latest India News