1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा में जबरन स्कॉर्पियों में खींचकर महिला से गैंगरेप, आरोपी फरार

नोएडा में जबरन स्कॉर्पियों में खींचकर महिला से गैंगरेप, आरोपी फरार

नोएडा: नोएडा में चलती स्कार्पियों में महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आयी है। चलती गाड़ी में महिला से गैंगरेप किया गया इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

girl rape- India TV Hindi
girl rape

नोएडा: नोएडा में चलती स्कार्पियों में महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आयी है। चलती गाड़ी में महिला से गैंगरेप किया गया इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला नोएडा के सेक्टर 12/22 का है, जहां बस का इंतजार कर रही महिला को स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने जबरन गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद चारों ने चलती गाड़ी में गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद सभी आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।

सबसे चौकाने वाली बात ये है कि जहां से महिला को उठाया गया उस से थोड़ी दूरी पर ही डिप्टी एसपी का दफ्तर है। बताया जा रहा है कि पीडिता का पति हत्या के आरोप में लस्कर जेल में बंद है, जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया वो मुक़दमे के पैरोकार हैं।

पीड़िता के मुताबिक स्कार्पियों में सवार दो लोगों को वो पहले से जानती थी, फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest India News