1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनी लॉन्ड्रिंग केस में विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, गैर जमानती वारंट जारी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, गैर जमानती वारंट जारी

मुंबई: शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। करीब 9,400 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे

vijay mallya- India TV Hindi
Image Source : PTI vijay mallya

मुंबई: शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने जाहिर की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 15 अप्रैल को विशेष अदालत में माल्या के विरुद्ध वारंट जारी करने के लिए याचिका दाखिल की थी। माल्या दो मार्च से विदेश में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज नहीं चुकाने और काले धन की हेराफेरी के मामले में माल्या को तीन बार सम्मन किया, लेकिन माल्या उसके सामने उपस्थित नहीं हुए।

18 मार्च, दो अप्रैल और नौ अप्रैल को निदेशालय के सामने उपस्थित नहीं होने के बाद माल्या ने निदेशालय से मई तक का समय मांगा है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को ही केंद्र सरकार ने माल्या का राजनयिक पासपोर्ट निलंबित कर दिया है।

Latest India News