1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोमनाथ में प्रवेश से पहले गैर-हिंदुओं को लेनी होगी इजाजत

सोमनाथ में प्रवेश से पहले गैर-हिंदुओं को लेनी होगी इजाजत

नई दिल्लीः गैर-हिंदुओं को गुजरात में भगवान शिव के सोमनाथ मंदिर में प्रवेश करने के लिए अब प्रबंधन से विशेष अनुमति लेनी होगी। ये फसैला मंदिर के ट्रस्ट ने लिया है। मंदिर प्रबंधन का कहना

गैर-हिंदुओं को सोमनाथ...- India TV Hindi
गैर-हिंदुओं को सोमनाथ में प्रवेश से लिए लेनी होगी इजाजत

नई दिल्लीः गैर-हिंदुओं को गुजरात में भगवान शिव के सोमनाथ मंदिर में प्रवेश करने के लिए अब प्रबंधन से विशेष अनुमति लेनी होगी।

ये फसैला मंदिर के ट्रस्ट ने लिया है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।

मंदिर महाप्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका नहीं गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके लिए अनुमति की शर्त रखी गई है।

कई अन्य मंदिरों में भी पहले से ही ऐसी व्यवस्था है जिसमें गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए महाप्रबंधक कार्यालय से मंजूरी लेनी होगी। सोमनाथ मंदिर हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है और इसे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

Latest India News