1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर बंगाल: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पीटा

उत्तर बंगाल: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पीटा

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना कल रात करीब आठ बजे धूपगुड़ी ब्लॉक के बरोघड़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई।

<p> North Bengal</p>- India TV Hindi
 North Bengal

धूपगुड़ी: उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना कल रात करीब आठ बजे धूपगुड़ी ब्लॉक के बरोघड़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई। (खुफिया एजेंसी के दावों का समर्थन ना करने पर अमेरिका में ट्रंप की आलोचना )

स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को कुछ दिन पहले निकटवर्ती इलाके में देखा गया था जहां वह बच्चों को टॉफी देकर ललचाती थी। बरोघड़िया के निवासी समीर रॉय ने कहा , ‘‘ यहां बाल तस्करी की घटनाएं होती रहती हैं। हमने महिला को कई टॉफियां के साथ देखा था। ’’

घायल महिला को कल अस्पताल ले जाया गया था । वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक अमिताव मैती ने कहा , ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने महिला को हिरासत में ले लिया है। ’’

Latest India News