मुंबई: 10 दिन पहले तक मराठवाड़ा के किसान बारिश होने पर उल्लास और उमंग का अनुभव कर रहे थे अब वही बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है। पिछले 10 दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई इलाके डूब चुके हैं। करीब 50 फीसदी फसले भारी बारिश के चलते नष्ट हो गई है।
देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
करीब 45 लाख हेक्टेयर में से 22 लाख हेक्टेयर इलाके में लगी फसलें नष्ट हो चुकी है। हालांकि यह शुरुआती आकलन है। बारिश बंद होने के बाद सही तस्वीर समाने आ पाएगी।
मराठवाड़ा के लातूर बीड और उस्मानाबाद पिछले साल तक सूखे से बुरी तरह प्रभावित थे। लेकिन अब बारिश से तबाह हैं। उस्मानाबाद में 3.5 लाख हेक्टेयर में से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें तबाह हो गई है। बीड में 4 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें तबाह हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन और कपास की फसलों को हुआ है।
Latest India News