1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखें क्या हुआ जब फिरंगी दूल्हे ने गाया हिन्दी गाना!

देखें क्या हुआ जब फिरंगी दूल्हे ने गाया हिन्दी गाना!

नई दिल्ली: कहते हैं प्यार दुनिया की सबसे अनमोल चीज होती है। प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया एक शादी के

देखें क्या हुआ जब...- India TV Hindi
देखें क्या हुआ जब फिरंगी दूल्हे ने गाया हिन्दी गाना!

नई दिल्ली: कहते हैं प्यार दुनिया की सबसे अनमोल चीज होती है। प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है।

कुछ ऐसा ही वाकया एक शादी के रिसेप्शन के दौरान देखने को मिला जब कनाडा के रहने वाले दूल्हे फ्रेंक ग्रोगरी ने अपनी भारतीय दुल्हन सिमरन मल्होत्रा को खुश करने के लिए फिल्म आशिकी 2 का गाना 'तुम ही हो.....’ गाया।

अपने दुल्हे के इस अथाह प्यार को देखकर दुल्हन की आंखों में आंसू भर आए और वह भावुक होकर रोने लगी।

हफिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में सिमरन ने बताया कि अपने पति को हिंदी में गाना गाते देख वो हैरान थीं। सिमरन ने बताया, "मेरे जेहन में सिर्फ एक ही चीज थी कि फ्रैंक ने ये कैसे किया। रिसेप्शन में मौजूद लोगों में सिर्फ मैं ही समझ सकती हूं कि उसने कितनी मेहनत की होगी।"

अगली स्लाइड में देखें दुल्हन और वहां मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीतने वाला वीडियो...........

Latest India News