ग्वालियर: मप्र के ग्वालियर जिले में स्थित गजराज मेडिकल कॉलेज की नर्स ने अपने साथ रेप का मामला दर्ज कराया है। नर्स ने जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत जूनियर डॉक्टर नीरज खेड़ा पर रेप का मामला दर्ज कराया है।
बच्ची की हत्या की धमकी दे किया यौन उत्पीड़न
नर्स ने अपने साथ रेप की वारदात दर्ज कराते हुए जूनियर डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि घर में घुसकर छोटी बच्ची की हत्या की धमकी देकर
उसका यौन उत्पीड़न किया है। नर्स ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से उसे जूनियर डॉक्टर पेरशान कर रहा था। कंपू पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य मामला भी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक अन्य महिला ने भी अपने साथ यौन उत्पीड़न की घटना होने का मामला दर्ज कराया था। गजराज मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए कॉलेज की छात्राओं सहित अन्य डॉक्टरों में रोष देखा जा रहा है। उधर पुलिस ने दोनों ही मामलों में विवेचना की बात कही है।
Latest India News