नई दिल्ली: 1 जनवरी से दिल्ली में लागू होने वाले Odd-Even के नए नियम के लिए आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इसका ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल के लिए सिविल डिफेंस, वॉलंटियर्स और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल बिठाने की एक पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। शुक्रवार को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए दिल्ली सरकार एक दिन पहले ही सारे पहलुओं को परख लेना चाहती है। जहां एक ओर नियम तोड़ने वालों को वालंटियर फूल देकर उन्हें उनकी गलती का अहसास कराने की कोशिश करेंगे वहीं ट्रैफिक पुलिस भले ही आज आपका चालान न काटे लेकिन वह आपको कल के लिए आगाह जरूर करेगी। आपको बता दें कि अगर कल ट्रैफिक पुलिस किसी को भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाएगी उसका दो हजार रुपए का चालान कट सकता है।
Odd-Even के ट्रायल में किसकी मदद:
इस ट्रायल के लिए परिवहन विभाग की 66 और सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट की 27 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ साथ सिविल डिफेंस के लिए 5700 और एनसीसी के 100 कैडेट्स के साथ साथ 100 वालंटियर भी शामिल किए गए हैं।
Odd-Even के लिए क्या है तैयारी:
- हजारों वालंटियर करेंगे लोगों की मदद
- 3 हजार अतिरिक्त बसें चलेंगी
- तय लेन में ही चलेंगी बसें
- बढ़ाए जाएंगे मेट्रो के फेरे
- गूगल की मदद से जानिए बसों की लोकेशन
- ट्विटर देगा बस रूट की जानकारी
- फर्जी नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन बनाने वालों की अब खैर नहीं।
Latest India News