A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ODISHA: नवीन पटनायक ने किसानों के लिए लॉन्च की DBT योजना

ODISHA: नवीन पटनायक ने किसानों के लिए लॉन्च की DBT योजना

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भी अक्षय तृतीया के अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा की मौजूदगी में कट्टक जिले के कंधारपुर गांव में खेत जोता।

naveen patnaik- India TV Hindi
naveen patnaik

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य के किसानों के लिए 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांस्फर (डीबीटी)' योजना लांच की। इस योजना के तहत अब किसान बीजों की खरीद के लिए और अपने बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए स्वयं का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके साथ ही पटनायक ने खेती के मौसम की शुरुआत माने जाने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर पुरी जिले के लक्ष्मीनारायणपुर गांव में एक खेत भी जोता। यहां सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार की ओर से किसानों के लाभ के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि योजनाओं के लिए विशेष कार्यबल का गठन किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भी अक्षय तृतीया के अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा की मौजूदगी में कट्टक जिले के कंधारपुर गांव में खेत जोता।

ओडिशा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन ने भी खेत जोतकर इस उत्सव को मनाया।

Latest India News