1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा छात्रों ने न्यायमूर्ति काटजू को Get Well Soon कार्ड भेजा

ओडिशा छात्रों ने न्यायमूर्ति काटजू को Get Well Soon कार्ड भेजा

भुवनेश्वर: ओडिशा और वहां के लोगों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने के महज एक दिन बाद उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू को दिल्ली ओडिया छात्र एसोसिएशन की ओर

katju- India TV Hindi
katju

भुवनेश्वर: ओडिशा और वहां के लोगों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने के महज एक दिन बाद उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू को दिल्ली ओडिया छात्र एसोसिएशन की ओर से गुलदस्ता और गैट वेल सून कार्ड मिला है। स्वयं काटजू ने ही फेसबुक पोस्ट पर इसकी सूचना दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

काटजू ने अपने पिछले पोस्ट में ओडिशा के लोगों को गरीब और परिहास से रिक्त बताया था, लेकिन बाद में कहा था कि उन्होंने ओडिया के लोगों के बारे में राय बदल ली है। उन्होंने लिखा, मैं पहले आप लोगों को बेवकूफ और हास्य-रहित मानता था, लेकिन अब मैं आपको बुद्धिमान और परिहास वाला मानता हूं। और पिछले आधे घंटे के एक घटनाक्रम के कारण मेरा विचार आपके प्रति बदल गया है।

घटनाक्रम सुनाते हुए काटजू ने कहा, नोएडा में अपने आवास पर मैं अपनी पत्नी के साथ भोजन कर रहा था, तभी मेरे घरेलू सहायक ने सूचित किया कि कुछ युवा मुझसे मिलने आए हैं।

काटजू ने कहा, मैंने उनसे युवाओं को अंदर बुलाने और मेरे भोजन समाप्त करने तक उन्हें बैठक में बिठाने को कहा। घरेलू सहायक बाहर गया और कुछ देर में बड़े से गुलदस्ते और एक संदेश के साथ वापस लौटा। उसने कहा कि युवाओं ने सिर्फ यह गुलदस्ता और संदेश दिया है और फिर चले गए।

गुलदस्ते के साथ आए कार्ड में लिखा था गैट वेल सून श्रीमान काटजू। जय जगन्ननाथ। दिल्ली ओडिया छात्र एसोसिएशन।

Latest India News