1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विकास कार्य पर बैठक, अधिकारी ने जाने सुहागरात के टिप्स

विकास कार्य पर बैठक, अधिकारी ने जाने सुहागरात के टिप्स

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कैसे बनेगा उत्तम प्रदेश जब सूबे के अधिकारी ही विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं? आम जनता के लिए होने वाली भारी भरकम बैठकों में गलत हरकतों या असंवेदनहीनता की

बीते बुधवार को प्रमुख सचिव स्तर की एक बैठक शुरु हुई। प्रमुख सचिव होमगार्ड भूपेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मीटिंग शुरू होने से पहले ही सभी से अपने मोबाइल फोन साइलेंट कर लेने की अपील भी की गई लेकिन पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इस बात को सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने अपना फोन साइलेंट तो नहीं किया उलटे वो अपने फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने लगे जिसमें सुहागरात मनाने के टिप्स दिए हुए थे। दिक्कत यह हो गई कि जब यह अफसर इस ऐप को डाउनलोड कर रहे थे तभी एक कैमरे वाले की नजर उन पर पड़ गई और उसने तुरंत उनकी फोटो कैद कर ली।

इस मामल में जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने कहा कि उनके सामने इस तरह का मामला सामने आया है। वहीं इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि वो बेकसूर हैं। उन्होंने कहा कि वो मोबाइल को देख रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई भी ऐप डाउनलोड नहीं की।

Latest India News