1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, हड़ताल पर जाएंगे 200 अफसर

AAP सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, हड़ताल पर जाएंगे 200 अफसर

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कैबिनेट के फैसले से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर दिल्ली के गृह विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया जिसके बाद दिल्ली, अंडमान-निकोबार

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कैबिनेट के फैसले से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर दिल्ली के गृह विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया जिसके बाद दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के करीब 200 अधिकारियों ने अपने सहकर्मियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कल सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी दी।

दिल्ली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशेष सचिव (अभियोजन) यशपाल गर्ग और विशेष सचिव (कारागार) सुभाष चंद्रा को निलंबित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि गर्ग और चंद्रा के सार्वजनिक अभियोजकों के वेतन में वृद्धि से जुड़े कैबिनेट के फैसले से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

केजरीवाल सरकार के इस कदम से केंद्र और आप सरकार के बीच नए सिरे से गतिरोध शुरू हो सकता है क्योंकि केवल दिल्ली के उपराज्यपाल ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के साथ दानिक्स कैडर के अधिकारियों को निलंबित कर सकते हैं।

दिल्ली में कैडर के अधिकारियों के कल सामूहिक अवकाश पर जाने से निजी वाहनों से संबंधित एक जनवरी से शुरू हो रही सम-विषम योजना की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि योजना से जुड़ी परियोजनाओं की देखरेख अधिकतर यही अधिकारी कर रहे हैं।

Latest India News