नई दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों ने ऐलान किया है कि वो बिहार में रैली कर लोगों तक अपनी बात पहुचाएंगे और अगर सरकार फिर भी ना मानी तो हम 15 अगस्त को विरोध प्रर्दशन करेंगे।
धरने पर बैठे कई पूर्व सैनिक सरकार को सीधे धमकी दी हैं कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सरकार हल्के में ना लें।
उन्होनें कहा हमे सिखाया जाता है कि अनुशासन में रहकर अपनी बात कहें लेकिन हम ये भी जानते हैं अपनी बात कैसे मनवाई जाए। पूर्व सैनिकों का गुस्सा इस बात से भी है कि जब यूपीए से लेकर एनडीए सरकार ने इस मांग को मान लिया है तो फिर इसे लागू करने में टालमटोल क्यों कर रही है।
मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि हम बिहार जायेंगे और लोगों को अपने खिलाफ हुए वादा खिलाफी की बात बतायेंगे। कई पूर्व सैनिक सरकार को सीधे धमकी दे रहे हैं कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सरकार हल्के में ना लें।
पंजाब के कपूरथला से आये दफेदार हरजिंदर सिंह कहते हैं, फौज में हमें सिखाया जाता है कि हम अनुशासन में रहकर अपनी बात कहें लेकिन हम ये भी जानते हैं अपनी बात कैसे मनवाई जाए। पूर्व सैनिकों का गुस्सा इस बात से भी है कि जब UPA से लेकर NDA सरकार ने इस मांग को मान लिया है तो सरकार इसे जल्दी लागू करे।
कैप्टन रिसाल(80) ने कहा हमें इतनी पेंशन नही मिलती कि हमारा गुजारा हो सके। यह सरकार के लिए शर्म की बात है। आपको बता दें कि कैप्टन रिसाल सिंह कई दिनो से भूख हड़ताल पर है।
कैप्टन सिंह ने 1962 में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग के अलावा 1961 के गोवा ऑपरेशन में भाग लिया था।
Latest India News