A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पानीपत रिफायनरी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

पानीपत रिफायनरी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

पानीपत की ऑयल रिफाइनरी में बड़े हादसे की खबर है। जहां नेफ्ता प्लांट में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है...

breaking news- India TV Hindi
breaking news

पानीपत (हरियाणा): पानीपत की ऑयल रिफाइनरी में बड़े हादसे की खबर है। जहां नेफ्ता प्लांट में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रुप से झुलस गए। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि दोपहर को अचानक तेज धमाके के साथ रिफाइनरी के नेफ्ता क्रैकर प्लांट में आग लग गई। मरने वालों में एक बालजाटान गांव का रहने वाला था। झुलसे लोगों को प्रेम अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त वहां कितने लोग काम पर कर रहे थे।

Latest India News