नई दिल्ली: दिल्ली से एक और ISIS संदिग्ध को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। यह मुंबई का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल ने इसे दिल्ली आईएसबीटी से अरेस्ट किया। मोहसिन नाम के इस संदिग्ध के पास से पुलिस ने 85 हजार रुपये भी बरामद किए। उसे ये पैसे हवाला के जरिए मिले थे। बताया जाता है कि इस संदिग्ध ने उत्तराखंड से गिरफ्तार संदिग्धों को इसने हमले के लिए पैसे दिए थे।
दिल्ली पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है क्योंकि यह भारत में आईएसआईएस के लिए काम करने वालों को फंडिंग कराने का काम करता था। पुलिस को मोहसिन इब्राहिम सैय्यद के पास से 85 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। इसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस आज इसे किसी भी वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर सकती है।
सैय्यद बेहद खतरनाक आतंकी माना जा रहा है क्योंकि भारत में आईएसआई के लिए गुर्गे तैयार करने और ऐसे लोगों को फंडिंग करने का काम भी ये खुद ही करता था। हाल ही में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किए गए इखलाख को भी इसी ने मदद मुहैया कराई थी। पुलिस के मुताबिक इखलाख को 50 हजार देने वाला शख्स भी सैय्यद ही था।
Latest India News