1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान फिर बेनकाब, सुरक्षाबलों ने पकड़ा एक और आतंकी, पकड़े जाने पर लगा रोने

पाकिस्तान फिर बेनकाब, सुरक्षाबलों ने पकड़ा एक और आतंकी, पकड़े जाने पर लगा रोने

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक और जिंदा आतंकी पकड़ लिया है। सोपोर के राफियाबाद में सुरक्षाबलों ने एक जिंदा आतंकी को दबोचा है। आतंकी का नाम सज्जाद अहमद है। उसकी उम्र 22 साल

फिर पकड़ा गया...- India TV Hindi
फिर पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी, पकड़े जाने पर लगा रोने

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक और जिंदा आतंकी पकड़ लिया है। सोपोर के राफियाबाद में सुरक्षाबलों ने एक जिंदा आतंकी को दबोचा है। आतंकी का नाम सज्जाद अहमद है। उसकी उम्र 22 साल है। नवेद के बाद एक महीने के अंदर सुरक्षाबलों की दूसरी बड़ी कामयाबी है। सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार भी गिराया है। सेना का ये ऑपरेशन कल से जारी है। सेना ने सूचना के आधार पर कल उरी में पांच आतंकियों को घेरा था। आज 4 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है जबकि एक आतंकी को ज़िंदा पकड़ लिया है।

सोपोर में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद-

22 दिन के अंदर सिक्युरिटी एजेंसीज ने दूसरे पाकिस्तानी आंतकवादी को जिंदा पकड़ा है। बाइस साल के सज्जाद अहमद को आज सोपोर के रफियाबाद इलाके से पकड़ा गया। सज्जाद एक गुफा में छिपकर बैठा हुआ था। सेना के जवानों ने गुफा के अंदर टियर गैस और चिली ग्रेनेड फेंके। चिली ग्रेनेड फेंकने के बाद सज्जाद गुफा से बाहर निकल गया और रोने लगा। सज्जाद अहमद पाकिस्तान के पंजाब प्रोविंस के मुजफ्फराबाद का रहने वाला है।

25-26 अगस्त की रात भारत में घुसा था सज्जाद-

25-26 अगस्त की रात को सज्जाद ने अपने तीन साथियों के साथ बॉर्डर क्रास किया था। सेना की technical intelligence को आतंकवादियों की लोकेशन की जानकारी मिल गई थी। सेना ने कल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के पास एक natural cave से फायर आया। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन मिलिटेंट को ढेर कर दिया। गुफा में बाकी आतंकवादियों का पता लगाने के लिए टियर गैस और चिली ग्रेनेड फेंकी गई और आतंकवादी सज्जाद को पकड़ लिया गया। सज्जाद को श्रीनगर के Joint Interrogation Centre में भेज दिया गया। सज्जाद के पास से चार AK 47 राइफल और ग्रेनेड बरामद किए गए।

गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजु ने कहा कि 22 दिन में दूसरे आतंकवादी का पकड़ा जाना एक बडी सफलता है। पाकिस्तान के खिलाफ एक और जिंदा सबूत भारत के हाथ लग गया है।

Latest India News