1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वन रैंक,वन पेंशन: आज से दिल्ली मे पूर्व सैनिक करेंगे भूख हड़ताल

वन रैंक,वन पेंशन: आज से दिल्ली मे पूर्व सैनिक करेंगे भूख हड़ताल

नई दिल्ली: 'वन रैंक, वन पेंशन' नीति को लागू करने में देरी से नाराज पूर्व सैनिकों आज से अपनी मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर जा सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने

पूर्व सैनिकों ने रविवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अर्जी तैयार की और उस पर खून से हस्ताक्षर किए। उनका कहना है कि वे अर्जी के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और अपने वीरता पदक वापस करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों का एक दल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन गया था, लेकिन वे (प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिक) उनसे मिलने में विफल रहे। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर हैं।

राष्ट्रपति भवन गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्य सुजाता सिंह ने कहा, "हम अर्जी के साथ राष्ट्रपति भवन गए थे, लेकिन हमें बताया गया कि राष्ट्रपति शिमला गए हुए हैं।" सुजाता 1965 की लड़ाई के सिपाही उमराव सिंह (सेवानिवृत्त) की बेटी हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अर्जी और लगभग 1500 वीरता पदक राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों को सौंपे।

1971 की लड़ाई लड़ने वाले कर्नल यू.बी. सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं है, बल्कि सिर्फ अपनी भावना जाहिर करने की कोशिश है।

पूर्व सैनिकों के संगठन युनाइटेड एक्स-सर्विसमेन ऑफ इंडिया के मुताबिक, देशभर के 55 केंद्रों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Latest India News