1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिर्फ BJP ने राज्यसभा के लिए तय किए मुस्लिम उम्मीदवार

सिर्फ BJP ने राज्यसभा के लिए तय किए मुस्लिम उम्मीदवार

राज्यसभा में हर दो सालों में होने वाले चुनाव इस बार 11 जून को हो रहे हैं। 57 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

Rajya Sabha- India TV Hindi
Rajya Sabha

नई दिल्ली: राज्यसभा में हर दो सालों में होने वाले चुनाव इस बार 11 जून को हो रहे हैं। 57 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और सोनिया गांधी की कांग्रेस आमतौर पर मुसलमानों की हितैषी मानी जाती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार इन तीनों में से किसी भी पार्टी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का चयन राज्यसभा के लिए नहीं किया है, जबकि एंटी मुस्लिम मानी जाने वाली BJP ने एक नहीं बल्कि दो मुस्लिम उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।  
 

राजद: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राम जेठमलानी

सपा: अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह, संजय सेठ, एसएस यादव और वीपी निषाद

कांग्रेस: पी. चिदंबरम महाराष्ट्र से, जयराम रमेश और ऑस्कर फर्नांडिस कर्नाटक से, अंबिका सोनी पंजाब से, प्रदीप टमटा को उत्तराखंड, विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश और छाया वर्मा को छत्तीसगढ़ से
 
बसपा: सतीश चंद्र मिश्र और अशोक कुमार सिद्धार्थ
 
भाजपा: पार्टी प्रवक्ता एमजे अकबर मध्य प्रदेश से, केंद्रीय राज्यमंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी झारखंड से, सुरेश प्रभु आंध्र प्रदेश से, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे महाराष्ट्र से, विकास महात्म महाराष्ट्र से, शिव प्रताप शुक्ल उत्तर प्रदेश से, एम वैंकेय्या नायडू राजस्थान से, निर्मला सीतारमण कर्नाटक से, पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और बीरेंद्र सिंह हरियाणा से।   

Latest India News