1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SUT मेडिकल कॉलेज का फ़रमान: महिला स्टाफ न साड़ी पहने न मैक-अप करें

SUT मेडिकल कॉलेज का फ़रमान: महिला स्टाफ न साड़ी पहने न मैक-अप करें

केरल की राजधानी तिरुवानंतपुरम में SUT एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेस की महिला कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे ड्यूटी पर न तो साड़ी पहनें और न ही मैक-अप करें। इस आशय का फ़रमान

SUT medical college- India TV Hindi
SUT medical college

केरल की राजधानी तिरुवानंतपुरम में SUT एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेस की महिला कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे ड्यूटी पर न तो साड़ी पहनें और न ही मैक-अप करें। इस आशय का फ़रमान सोमवार को जारी हुआ है और ये शुक्रवार से लागू भी हो गया। ये अकादमी श्री कांची कामकोटी पीठ चैरिटेबल ट्रस्ट चलाता है।

न्यूज़ मिनट के अनुसार ये आदेश नर्सों सहित सभी महिला कर्मचारियों पर लागू है। साड़ी किस तरह की हो, इसका भी सर्कुलर में ज़िक्र किया गया है। साड़ी पारदर्शी बिल्कुल नहीं होनी चाहिये और ब्लाउज़ भी लो कट नही होना चाहिये। 

फ़रमान के अनुसार महिलाओं को मैक-अप करने से भी मना किया गया है और वे बालों में फूल भी नहीं लगा सकतीं। यही नही, ज़ेवर भी बस थोड़े ही पहनने को कहा गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर मोबाइल फ़न बंद रखने की हिदायत दी गई है। 

सूत्रों के अनुसार अधिकतर महिला कर्मचारी काम करने में आसानी और सुविधा के लिए सलवार-कमीज़ में आती हैं। एक महिला करमचारी ने कहा, "ये (सलवार-कमीज़) हमारे लिए बहुत सुविधाजनक होती है। पहले हमें इसे पहनने की इजाज़त थी अब पता नहीं क्यों इससे क्या दिक़्कत होने लगी है।"

कई बार कोशिश करने पर भी अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

Latest India News