1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सियाचीन में शहीदों के शवों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी

सियाचीन में शहीदों के शवों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: सियाचिन में सैनिकों के शवों को तलाशने के लिये ऑपरेशन जारी है। सेना अपनी पूरी ताकत से उन सैनिकों के शवों की तलाश कर रही है जो सोनम पोस्ट पर एवलांच में दब

siachen- India TV Hindi
siachen

नई दिल्ली: सियाचिन में सैनिकों के शवों को तलाशने के लिये ऑपरेशन जारी है। सेना अपनी पूरी ताकत से उन सैनिकों के शवों की तलाश कर रही है जो सोनम पोस्ट पर एवलांच में दब गये हैं। अनुमान है कि बर्फ 30 से 50 फीट तक हो सकती है, विशेषज्ञों की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ऑपरेशन में जुटी है।

सभी 10 सैनिकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है, आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने सैनिकों की शहादत को सलाम किया है। रक्षा मंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।

PM मोदी ने किया जवानों की शहादत को सलाम

पीएम मोदी ने इन जवानों की शहादत को सलाम किया है। मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘सियाचिन में सैनिकों की शहादत काफी दुखद है। जिन फौजियों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनकी शहादत को मैं सलाम करता हूं। शहीदों के परिवारों को मेरी हार्दिक संवेदना।’

सेना प्रमुख ने जताया शोक

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में 10 सैनिकों के मारे जाने की घटना पर शुक्रवार को अफसोस जताया। एक प्रवक्ता ने कहा, "चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) ने बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए रडार सहित अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती का आदेश दिया है।"

उन्होंने कहा, "करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर यह व्यापक बचाव अभियान जारी रहेगा।"

मद्रास रेजीमेंट के ये जवान सियाचीन में 19 हजार 600 फीट की ऊंचाई पर एक पोस्ट पर तैनात थे। बुधवार को ये आर्मी पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया था। उसके बाद से ये सभी जवान लापता थे। पिछले करीब 40 घंटे से जबानों की तलाश में आर्मी और एयरफोर्स ने सर्च ऑपरेशन चला रही थी। खोजी कुत्तों की मदद से जवानों की तलाश की गई। हेलीकॉप्टर और बर्फ काटने वाली बड़ी मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन इन जवानों को बचाया नहीं जा सका।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News