1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओपिनियन पोल:अखिलेश CM के तौर पर लोगों की पहली पसंद

ओपिनियन पोल:अखिलेश CM के तौर पर लोगों की पहली पसंद

अखिलेश यादव अभी भी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं। इंडिया टीवी और सी-वोटर की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल में लोगों ने अखिलेश यादव को बतौर सीएम ज्यादा पसंद किया है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI Akhilesh Yadav

नई दिल्ली। अखिलेश यादव अभी भी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं। इंडिया टीवी और सी-वोटर की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल में लोगों ने अखिलेश यादव को बतौर सीएम ज्यादा पसंद किया है।  सर्वे के मुताबिक उन्हें 32.8 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। 

मायावती को 28.2 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया है जबकि बीजेपी के किसी नेता को सीएम के रूप में 26 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। बीजेपी ने अभी तक यूपी में सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित 5.1 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

सर्वे के मुताबिक 60.8 फीसदी लोग पिछले चार साल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परफॉर्मेंस से खुश हैं, जबकि 38 फीसदी लोगों ने ‘नहीं’ में जवाब दिया। यूपी विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा और चुनाव जनवरी-फरवरी में होंगे।

यह सर्वे 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच यूपी के कुल 403 विधानसभा क्षेत्रों में 20, 642 लोगों से लिए गए इंटरव्यू के रैंडम सैंपल पर आधारित है।

Latest India News