A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमृतसर हादसा: दशहरा कार्यक्रम के आयोजक का दावा, आयोजन के लिए ली थी जरूरी अनुमति

अमृतसर हादसा: दशहरा कार्यक्रम के आयोजक का दावा, आयोजन के लिए ली थी जरूरी अनुमति

पंजाब के अमृतसर में दशहरे का कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक ने इस वीडियो के जरिए दावा किया कि उसने कार्यक्रम कराने के लिए जरूरी अनुमति ली थी।

<p>amritsar </p>- India TV Hindi
amritsar 

अमृतसर हादसे के बाद गायब चल रहे दशहरा कार्यक्रम के आयोजक का एक वीडियो सामने आया है। पंजाब के अमृतसर में दशहरे का कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक ने इस वीडियो के जरिए दावा किया कि उसने कार्यक्रम कराने के लिए जरूरी अनुमति ली थी। दशहरे के दिन रावण दहन देख रहे 59 लोगों की रेलगाड़ी से कुचल कर मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

कार्यक्रम के आयोजक सौरभ मदान ने एक वीडियो में कथित रूप से यह दावा किया कि उसने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी। पार्षद विजय मदान के बेटे सौरभ ने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम के मंच से अनेक बार घोषणा की गई थी और लोगों से रेलवे ट्रैक खाली करने के लिए कहा गया था। घटना के बाद से उसका परिवार भूमिगत है।

सौरभ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उसने वीडियो में कहा,‘‘दशहरे का आयोजन पुलिस विभाग से जरूरी अनुमति मिलने के बाद ही किया गया था।’’

Latest India News