1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: सैलाब में बही कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

उत्तराखंड: सैलाब में बही कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

उत्तराखंड के कोटद्वार से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। कोटद्वार के पास एक कार पानी के सैलाब में बह गई। कार जिस वक्त सड़क के बीचों बीच पंहुचा उसी वक्त पानी का फ्लो अचानक बढ़ गया।

car- India TV Hindi
car

नई दिल्ली: उत्तराखंड के कोटद्वार से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। कोटद्वार के पास एक कार पानी के सैलाब में बह गई। कार जिस वक्त सड़क के बीचों बीच पंहुचा उसी वक्त पानी का फ्लो अचानक बढ़ गया।

ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन कार संभल नहीं पाई और खाई में गिर गई।  गनीमत ये रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई।  

वक्त रहते लोगों ने कार में सवार लोगों को खाई से सुरक्षित निकाल लिया।  कार में 4 लोग सवार थे। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखे वीडियो-

 

Latest India News