नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 'गिव इट अप' योजना हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी को इतनी पसंद आई कि इन्होंने भी इस अभियान से साथ जुड़ने का मन बना लिया। उन्होंने फैसला किया है कि वो अपनी गैस सब्सिडी छोड़ देंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी एक मुहिम चला रहे हैं जिसमे लोगों से अपील की जाती हैं कि वो अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए गैस सब्सिडी छोड़ने का प्रयास करें। एक अनुमानित आंकड़े के मुताबिक प्रधानमंत्री की ओर से की गई इस अपील के बाद देशभर में 22 जुलाई तक करीब 12.6 लाख उपभोक्ता एलपीजी सब्सिडी छोड़ चुके हैं।
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बाजार मूल्य पर गैस सिलेंडर खरीद 'गिव इट अप' अभियान से जुडऩे के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की तरफ से स्थानीय डीलर के द्वारा एक प्रशंसा पत्र थमाया गया है।
Latest India News