1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने जैश पर कसा शिकंजा, 3 ठिकाने सील, 10 आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तान ने जैश पर कसा शिकंजा, 3 ठिकाने सील, 10 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर आज शिकंजा कसते हुए जैश के मुल्तान, बहावलपुर औऱ बहावलनगर समेत चार शहरों में स्थित

Pak arrests 10 Jaish terrorists, 3 offices sealed- India TV Hindi
Pak arrests 10 Jaish terrorists, 3 offices sealed

नई दिल्ली: पठानकोट हमले के प्रमुख आरोपी और आतंकी संगठन के जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को पाकिस्तान में हिरासत में ले लिया गया है।  पाकिस्तान के प्रमुख चैनल  जिओ  न्यूज  के हवाले से खबर आई है।

पाकिस्तान ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर आज शिकंजा कसते हुए जैश के मुल्तान, बहावलपुर औऱ बहावलनगर समेत चार शहरों में स्थित दफ्तरों पर छापे मारे और 10 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। जैश के तीन दफ्तरों को सील भी कर दिया गया है।

भारत ने पाकिस्तान को दिए थे जैश के खिलाफ पुख्ता सबूत

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को जैश के खिलाफ सबूत दिए थे, जिनसे इस बात की पुष्टि हो रही थी कि पठानकोट पर हुए आतंकी हमलों में जैश का हाथ है। खुद जैश के कर्ता-धर्ता ऑडियो जारी करके दावा कर रहे थे कि भारतीय सुरक्षा बल उसके आतंकियों का खात्मा नहीं कर पा रहे हैं।

पठानकोट हमले में शामिल आतंकियों ने की थी पाक स्थित हैंडलरों से बातचीत

भारत ने पाकिस्तान सरकार को वे फोन नंबर भी उपलब्ध करा दिए थे जिन पर पठानकोट हमले में शामिल आतंकियों ने बातचीत की थी। एक आतंकी ने तो अपनी मां से बात की थी, पर बाकी आतंकी पाक हैंडलरों से निर्देंश लेते हुए सुने गए थे।

नवाज शरीफ ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया था आश्वासन

पहली बार पाकिस्तान सरकार ने भारत को आश्वस्त किया था कि दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान ने कभी यह स्वीकार नहीं किया था कि ऐसे हमलों में पाक नागरिक या पाकिस्तान की धरती पर सक्रिय आतंकवादी शामिल हो सकते हैं।

​भारत में जांच दल भेज सकता है पाकिस्तान 

पाकिस्तान पठानकोट हमले के संबंध में जांच को साझा करने के लिए भारत में अपने जांच दल को भेजेगा।

Latest India News