1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISI कर रहा आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद की मदद

ISI कर रहा आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद की मदद

पाकिस्तान की खुफिया इकाई ISI इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश-ए-मुहम्मद की मदद कर रहा है।

pakistan isi- India TV Hindi
pakistan isi

नई दिल्ली: पाकिस्तान की खुफिया इकाई ISI इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश-ए-मुहम्मद की मदद कर रहा है। यह जानकारी खुफिया एजेंसियों से मिली है। अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर खुफिया एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि उनके बीच यह गठजोड़ भारत में आतंकवादी वारदात करने के लिए किया गया है।

पिछले आठ महीनों के दौरान खुफिया एजेंसियों ने कई वीओआईपी कॉल को पकड़ा है जिसमें आईएसआई एजेंट और जैश-ए-मुहम्मद के आतंकवादियों के बीच जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आतंकवादी माड्यूल पर बातें की गई हैं।

सूत्रों का कहना है कि शनिवार को पठानकोट में वायु सेना अड्डे पर किए गए फियादीन हमले में जैश-ए-मुहम्मद के आतंकवादियों का हाथ है जिनकी पिछले कई महीनों से आईएसआई मदद कर रहा है।

Latest India News