1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अवैध रूप से जैसलमेर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों को लौटने के निर्देश

अवैध रूप से जैसलमेर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों को लौटने के निर्देश

जैसलमेर: पाकिस्तान से आने के बाद जैसलमेर में पिछले कुछ महीनों से रह रहे हिंदू परिवारों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इन हिंदू परिवारों का कहना है कि पाकिस्तान में उनके साथ दुर्व्यवहार

जैसलमेर से पाकिस्तानी...- India TV Hindi
जैसलमेर से पाकिस्तानी विस्थापितों को लौटने के निर्देश

जैसलमेर: पाकिस्तान से आने के बाद जैसलमेर में पिछले कुछ महीनों से रह रहे हिंदू परिवारों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इन हिंदू परिवारों का कहना है कि पाकिस्तान में उनके साथ दुर्व्यवहार होता है, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है, इसीलिए वे वापस लौटना नहीं चाहते।

पुलिस ने कहा, अवैध रूप से जैसलमेर में नहीं रहते पाक विस्थापित

पुलिस उपाधीक्षक (जैसलमेर) नरेन्द्र दवे ने बताया कि पाकिस्तान से आए नागरिक जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और गंगानगर में बिना नागरिकता के नहीं रह सकते हैं। ऐसे में अवैध रूप से जैसलमेर में रह रहे इन पाकिस्तानी विस्थापितों को जैसलमेर से लौटना होगा। उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है।

जोधपुर से वीज़ा बढ़वाने की कार्रवाई कर सकते हैं

ये हिंदू परिवार जोधपुर जाकर वहां से अपनी वीजा अवधि बढ़ाने की कार्रवाई कर सकते हैं। जैसलमेर शहर पुलिस कोतवाल जेठा राम ने बताया कि जैसलमेर जिला इनके रहने के लिए प्रतिबंधित है इसलिए इन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है। आगामी दिनों में इन्हें यहां से भिजवा दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई वे जोधपुर से कर सकेंगे।

Latest India News