1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का जवान घायल

पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का जवान घायल

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज एकबार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में दोनों ओर से

पाकिस्तान रेंजर्स की...- India TV Hindi
पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का जवान घायल

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज एकबार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। 

BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेंजर्स ने अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकी की सुरक्षा में तैनात BSF के एक कॉन्सटेबल पर गोलियां चलाईं। 

उन्होंने कहा कि BSF के जवानों ने घायल जवान को एक वाहन में वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की, तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनपर भारी गोलीबारी की। 

BSF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। अंतिम खबरें आने तक यह गोलीबारी जारी थी। 
घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Latest India News