A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर नापाक हरकत अंजाम देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली फायरिंग शुरू कर दी।

<p>Pakistan</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI Pakistan

पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर नापाक हरकत अंजाम देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली फायरिंग शुरू कर दी। सेना के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। शुरुआत में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। इसके बाद मोर्टार से भी जोरदार हमले किए गए। सेना के अनुसार भारत की ओर से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग का क्रम जारी है। 

Latest India News