1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन में कोई कमी आती नहीं दिख रही क्योंकि कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर अकारण गोलीबारी की जिस पर भारतीय

पाकिस्तान ने पुंछ में...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन में कोई कमी आती नहीं दिख रही क्योंकि कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर अकारण गोलीबारी की जिस पर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू-स्थित रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आज बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने बीती शाम को पुंछ जिले के भीमबेर गली सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया, शाम सात बजे से रात नौ बजे के बीच पाकिस्तानी सेना ने इलाके में संघर्षविराम उल्लंघन किया।

स्वचालित हथियारों और भारी मशीनगनों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी अग्रिम चौकियों की ओर से भारत की ओर गोलीबारी की गई।

मेहता ने बताया, हमारी ओर से भी उचित जवाबी कार्रवाई की गई, लेकिन अभी तक किसी के हताहत या किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली।

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस साल सितंबर में 10 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगांव सेक्टर में कल भारतीय अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।

Latest India News