1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने फिर की LoC पर फायरिंग, एक जवान शहीद

पाक ने फिर की LoC पर फायरिंग, एक जवान शहीद

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में LOC पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की और इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। जम्मू में सेना के

पाक ने फिर की LoC पर...- India TV Hindi
पाक ने फिर की LoC पर फायरिंग, एक जवान शहीद

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में LOC पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की और इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू में पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में बुधवार शाम को फायरिंग की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से हुई सिंगल राउंड फायरिंग में शाम को लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर की गई थी।

जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सीजफायर उस समय की गई जब यह भारतीय जवान एलओसी में गस्त कर रहा था। पहलें से पाकिस्तान की तरफ से घात लगाए बैठे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवान पर फायरिंग कर दी जिससे की एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग को एक रणनीति के तहत देख रही है क्योंकि इसके पहले सीजफायर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नही किया गया।

 

Latest India News