1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर वाले बयान से चिढ़ा PAK, रद्द किया इंडियन हाईकमिश्नर का प्रोग्राम

कश्मीर वाले बयान से चिढ़ा PAK, रद्द किया इंडियन हाईकमिश्नर का प्रोग्राम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के सार्क सम्मेलन में शि‍रकत के लिए पाकिस्तान जाने की खबरों के बीच पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर अपना नापाक चेहरा दिखाया है। मंगलवार को पाकिस्तान चैंबर ऑफ

gautam bambawale- India TV Hindi
gautam bambawale

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के सार्क सम्मेलन में शि‍रकत के लिए पाकिस्तान जाने की खबरों के बीच पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर अपना नापाक चेहरा दिखाया है। मंगलवार को पाकिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अंतिम समय में (तय वक्त से ठीक आधे घंटे पहले) भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावले का भाषण रद्द कर दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भारतीय दूत का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। बताया जाता है कि सोमवार को बम्बावले ने कश्मीर को लेकर जो कुछ कहा वो पाकिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स को रास नहीं आया। भारतीय उच्चायुक्त ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मसला कहा था और पाकिस्तान को अपनी समस्या पर ध्यान देने की नसीहत दी थी।

विदेशी रिश्‍तों पर कराची काउंसिल को दिए अपने भाषण में बंबावले ने कहा था कि कश्‍मीर भूल जाइए और व्‍यापार पर ध्यान दीजिए। व्‍यापार बढ़ाने के लिए, पाकिस्‍तान द्वारा भारत को ‘मोस्‍ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा दिया जाना चाहिए। ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍यापारिक प्रति‍निधिमंडलों को भारत का दौरा करना चाहिए। कदम से कदम बढ़ाकर इसे करने के अलावा दूसरा कोई विकल्‍प नहीं है।

भारतीय राजनयिक ने कहा कि राजनैतिक मुद्दे सुलझने में समय लेते हैं, लेकिन देश छोटे मुद्दों को सुलझाकर शुरुआत कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा, ”हमारा चीन के साथ सीमा विवाद है लेकिन हमने आगे बढ़ने के लिए अन्‍य रिश्‍ते बनाने का फैसला किया। आज, वे हमारे सबसे बड़े कारोबारी पार्टनर्स हैं। हमें बेहद नीचे लटकने वाले फल को पकड़कर शुरुआत करनी चाहिए।”

Latest India News