A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस पर पाक की नापाक हरकत, पूंछ में तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

गणतंत्र दिवस पर पाक की नापाक हरकत, पूंछ में तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

भारत के गणतंत्र दिवस पर भी पाकिस्तान आज नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार सुबह पाकिस्तान ने सीमा से सटे पूंछ क्षेत्र में सीज़फायर का उल्लंघन कर दिया।

<p>Ceasefire</p>- India TV Hindi
Ceasefire

भारत के गणतंत्र दिवस पर भी पाकिस्‍तान आज नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार सुबह पाकिस्‍तान ने सीमा से सटे पूंछ क्षेत्र में सीज़फायर का उल्‍लंघन कर दिया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी सेना ने आज अचानक पूंछ सेक्‍टर के मनकोट इलाके में भीषण फायरिंग शुरू कर दी। 

भारतीय सेना भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल दोनों ओर से भारी मात्रा में गोलाबारी जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Latest India News