1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी व्यक्ति IGI हवाई अड्डे पर पहुंचा, खुद को ISI का एजेंट बताया

पाकिस्तानी व्यक्ति IGI हवाई अड्डे पर पहुंचा, खुद को ISI का एजेंट बताया

दुबई से एयर इंडिया के विमान से नई दिल्ली पहुंचे एक व्यक्ति ने IGI हवाई अड्डे पर शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि मैं ISI का एजेंट हूं, लेकिन मैं अब और एजेंट बने रहना नहीं चाहता और भारत में रहना चाहता हूं।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

नई दिल्ली: दुबई से एयर इंडिया के विमान से नई दिल्ली पहुंचे एक व्यक्ति ने IGI हवाई अड्डे पर शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि मैं ISI का एजेंट हूं, लेकिन मैं अब और एजेंट बने रहना नहीं चाहता और भारत में रहना चाहता हूं।

पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक मोहम्मद अहमद शेख मोहम्मद रफीक हवाई अड्डे के सहायता केंद्र पर पहुंचा और काउंटर पर एक महिला से कहा कि वह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI के बारे में सूचना साझा करना चाहता है। उसके बयान पर महिला ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दी। 38 वर्षीय रफीक दुबई से यहां एयर इंडिया के विमान से पहुंचा था और यहां से उसे काठमांडो जाना था। 

बहरहाल उसने अगली उड़ान छोड़ दी और हवाई अड्डे के सहायता केंद्र पर पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान रफीक ने कहा कि वह ISI से जुड़ा हुआ है लेकिन अब वह यह काम छोड़कर भारत में रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया जहां उससे विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और उसके दावे की पुष्टि की जा रही है।

Latest India News