1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UN में पाक ने उठाया कश्‍मीर मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

UN में पाक ने उठाया कश्‍मीर मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर और नियंत्रण रेखा संघर्षविराम उल्लंघन के मुद्दे उठाए जाने के बाद भारत ने इसका कड़ा जवाब देते हुए कहा कि इस्लामाबाद असल में आतंकवाद को पैदा और

पाक ने उठाया कश्‍मीर...- India TV Hindi
पाक ने उठाया कश्‍मीर मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर और नियंत्रण रेखा संघर्षविराम उल्लंघन के मुद्दे उठाए जाने के बाद भारत ने इसका कड़ा जवाब देते हुए कहा कि इस्लामाबाद असल में आतंकवाद को पैदा और प्रायोजित करने की अपनी ही नीतियों का पीडि़त है ।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र में कल आम चर्चा के दौरान जवाब देने के भारत के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि यह अफसोसनाक है कि पाकिस्तान ने सच्चाई को तोड़ने-मरोड़ने और हमारे क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों की गलत तस्वीर पेश करने के लिए एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के उच्चस्तरीय खंड का दुरूपयोग करने का विकल्प चुना है ।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने महासभा में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि उनका देश आतंकवाद का प्रमुख पीडि़त है ।

आतंकवाद को पैदा और प्रायोजित करता है पाकिस्‍तान

सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सच में पाकिस्तान आतंकवाद को पैदा और प्रायोजित करने की अपनी ही नीतियों का पीडि़त है । मामले का केंद्रबिन्दु एक देश है जो आतंकवाद का इस्तेमाल शासन के वैध औजार के रूप में करता है । विश्व चिंता के साथ देख रहा है क्योंकि इसके परिणाम इसके तात्कालिक पड़ोसी से परे फैल गए हैं ।

शरीफ की इस टिप्पणी पर कि जम्मू कश्मीर विदेशी आधिपत्य में है, सिंह ने कहा कि सवालों में कब्जा करने वाला पाकिस्तान है । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन का मुद्दा उठाए जाने के जवाब में सिंह ने कहा कि विश्व जानता है कि गोलीबारी का प्रमुख कारण आतंकवादियों को सीमा पार कराने के लिए ढाल प्रदान करना है ।  

पाक के जिन हाथों से आतंकवाद पैदा हुआ अब उसे ही डस रहा है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रों के लिए यह असामान्य नहीं है कि जब वे गंभीर चुनौतियों का सामना करते हैं तो वे जिम्मेदारी दूसरों पर डालते हैं । सिंह ने कहा, यही स्थिति पाकिस्तान और आतंकवाद के मामले में है जिससे यह मानने में अक्षमता झलकती है कि यह घर से ही पैदा हुई समस्या है और इसने उसी हाथ को डसना शुरू कर दिया है जिसने उसे पाला और पोसा । हम इस बात से सहमत हैं कि आतंकवाद के अंतर्निहित कारण हैं- इस मामले में, बुद्धिमानी की कमी और परिणामों के प्रति अज्ञानता ।

चीन पाक के आर्थिक गलियारे पर भारत ने ऐतराज जताया

उन्होंने प्रस्तावित चीन-पाकिस्तान आर्थक गलियारे को लेकर भारत की आपत्तियों को रेखांकित किया और कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र से होकर गुजरता है ।

Latest India News