नई दिल्ली: राजस्थान बॉर्डर पर पाक की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बॉर्डर पर पाकिस्तान 180 बंकर तैयार कर चुका है और ये सभी बंकर कंक्रीट के बने हुए हैं, ताकि गोलियों का इन पर असर न हो। इतना ही नहीं पाकिस्तान अभी 100 और बंकरों को बनाने की तैयारी भी कर रहा है, और भारत के खिलाफ इस सबसे बड़ी साजिश में पाक का ड्रैगन साथ दे रहा है। सरहद के पास पाकिस्तान सिर्फ बंकर ही नहीं बना रहा है, बल्कि हेलीपैड, रोड और एम्यूनीशन डंप भी चुका है।
बॉर्डर पर पाक ने क्यों बनाए इतने बंकर?
राजस्थान के बेहद करीब, सरहद से महज डेढ़ किलोमीटर दूर पाकिस्तान के युद्ध बंकरों की तस्वीरों ने खुफिया एजेंसियों के दफ्तर में खलबली मची दी है। सरहद पर पिछले 1 महीने में पाकिस्तानी सेना ने 180 बंकर बनाए हैं और 100 नए बंकर बनाने की तैयारी चल रही है। सरहद के पास सिर्फ बंकर ही नहीं, हैलीपैड, पक्की सड़कें और एम्यूनिशन डंप भी बनाए गए हैं।
बंकरों के आसपास कम्यूनिकेशन लाइनें भी बिछाई जा रही हैं। जाहिर है पाकिस्तानी की तैयारी बड़ी है लेकिन मकसद क्या है अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। रक्षा विशेषज्ञों बताते हैं कि कोई भी देश ऐसी तैयारी उसी वक्त करता है जब वो खुद को जंग के लिए तैयार करता है।
पीठ में खंजर घोंपने वालों से सावधान!
राजस्थान से सटी भारत और पाकिस्तान की सरहद करीब 1 हजार 70 किलोमीटर लंबी है। जो बंकर बने हैं वो जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर से बेहद सटे हुए हैं। सरहद के ये वो इलाके हैं जहां 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने जो बंकर बनाए हैं वो डेजर्ट वॉर फेयर तकनीक पर आधारित हैं यानि पाकिस्तान खुद को रेगिस्तान में युद्ध के लिए तैयार कर रहा है।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News