1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में BSF की सीमा चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने गोलीबारी की

जम्मू में BSF की सीमा चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने गोलीबारी की

जम्मू: जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले

जम्मू: पाक रेंजर्स ने BSF...- India TV Hindi
जम्मू: पाक रेंजर्स ने BSF की 9 चौकियों पर गोलीबारी की

जम्मू: जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के चलारी और घुगवाल क्षेत्रों में मंगलवार तड़के 3.50 बजे बीएसएफ की 9 सीमा चौकियों पर हमला किया।"

उन्होंने कहा, "BSF सीमा चौकियों पर हमला करने के लिए छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों का इस्तेमाल किया गया।"

पाकिस्तान द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में बीएसएफ की सीमा चौकियों पर हमला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस बयान के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कश्मीर में भारत के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन को मदद जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

शरीफ ने दुख्तारन-ई-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी को लिखे पत्र में यह बात कही थी।

Latest India News