1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ के गांवों को बनाया निशाना

LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ के गांवों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army (File Photo)

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, ''पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'' 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने माल्टी और खारी करमारा सेक्टर को भी निशाना बनाया, इस पर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

Latest India News