A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने एक बार फिर किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, नौशेरा सेक्‍टर के गांवों में जबर्दस्‍त फायरिंग

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, नौशेरा सेक्‍टर के गांवों में जबर्दस्‍त फायरिंग

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान ने रविवार शाम एक बार फिर सीज़ फायर का उल्लंघन किया।

<p>LOC</p>- India TV Hindi
LOC

पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। पाकिस्‍तान ने रविवार शाम एक बार फिर सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया। प्राप्‍त सूचना के अनुसार पाकिस्‍तान ने एलओसी से सटे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में भीषण बमबारी की है। 

पाकिस्‍तानी सेना ने रविवार को की गई गोलीबारी में छोटे हथियारों के साथ बॉर्डर से सटे कलसियान गांव पर हमला बोलते हुए नागरिकों को निशाना बनाया। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्‍तान की इस बुजदिल कार्रवाई का भारतीय सेना भी जबर्दस्‍त जवाब दे रही है। 

Latest India News