जम्मू: भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले कई दिनों से लगातार फायरिंग जारी है। पाकिस्तान ने बीती रात पुंछ के सौजियांन सेक्टर में रात 10 बजे से 1 बजे तक फायरिंग की। जिसपर भारत के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में मोर्टार और मशीनगन जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत से ठीक पहले पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है।
रुक-रुककर हो रही लगातार फायरिंग से वहां रह रहे लोगों ने अपने-अपने घर छोड़ कर दूसरी जगह जा कर रहने लगे हैं। फायरिंग से गांववालों में दहशत का माहौल है।
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले के अलग-अलग सेक्टरों में 15 अगस्त से पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। 15 अगस्त की फायरिंग में 6 स्थानीय लोगों की मौत हुई थी जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए।
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।
Latest India News